© GL. Sharma | All Rights Reserved
दरअसल UCC केवल एक कानूनी विषय नहीं है, बल्कि यह न्याय, नागरिक जीवन, प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक समरसता से भी जुड़ा हुआ मसला है। इसलिए इसकी चर्चा राजनीतिक नजरिए से अधिक सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से होनी आवश्यक है। राजस्थान सरकार ने इस दिशा में शुरुआती तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर अपनी अनुशंसाएँ प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से सुझाव लेने की योजना भी इस प्रक्रिया को अधिक सहभागी और लोकतांत्रिक बनाती है। किसी भी बड़े परिवर्तन की सफलता तभी संभव होती है, जब उसमें जनता की भागीदारी और विश्वास दोनों शामिल हों। 🪴 समान नागरिक संहिता के संदर्भ में अक्सर अनेक प्रकार की जिज्ञासाएँ और भ्रांतियाँ सामने आती हैं। ऐसे में संवाद सबसे प्रभावी माध्यम होता है। जब लोगों को विषय की वास्तविक जानकारी मिलती है और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाता है, तब समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। राजस्थान में सुझाव आमंत्रित करने की पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा सकती है। 🇮🇳🪴🇮🇳 संवैधानिक प्रावधान संविधान के चौथे भाग में राज्य के नीति निदेशक तत्व का विस्तृत ब्यौरा है जिसके अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करना सरकार का दायित्व है। आज के दौर में शासन और कानूनों को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। डिजिटल युग में लोग ऐसी व्यवस्थाएँ चाहते हैं जो स्पष्ट हों, आसानी से समझी जा सकें और जिनका लाभ सभी नागरिकों तक समान रूप से पहुँच सके। इसी कारण कानूनों के आधुनिकीकरण और सरलीकरण पर लगातार चर्चा हो रही है। 🪴 राजस्थान की पहचान सदैव सामाजिक सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगतिशील सोच के लिए रही है। ऐसे में यदि UCC को लेकर आगे बढ़ रही प्रक्रिया व्यापक संवाद, सामाजिक संवेदनशीलता और सभी पक्षों की सहभागिता के साथ आगे बढ़ती है, तो यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी । 🇮🇳 देश के पाँचवें राज्य के रूप में इस दिशा में कदम बढ़ाना राजस्थान के लिए केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं होगा, बल्कि यह इस बात का भी प्रतीक होगा कि देश के इस सबसे बड़े राज्य में महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति, संवाद और जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ने की परंपरा रही है और अभी भी उसी का अनुसरण किया जा रहा है। आपणो अग्रणी राजस्थान 🪴 🇮🇳 UCC में संभावित प्रमुख प्रावधान 1. विवाह का एक समान कानून सभी नागरिकों के लिए विवाह संबंधी नियमों में समानता। विवाह का अनिवार्य पंजीकरण। 2. तलाक संबंधी नियम तलाक की प्रक्रिया को स्पष्ट और समान बनाना। पति-पत्नी दोनों के अधिकारों का संतुलित संरक्षण। 3.उत्तराधिकार और संपत्ति संपत्ति के बंटवारे और उत्तराधिकार के लिए समान नियम। महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार सुनिश्चित करने पर जोर। 4.गोद लेने (Adoption) के नियम सभी नागरिकों के लिए एक समान गोद लेने की व्यवस्था। 5.भरण-पोषण (Maintenance) पति, पत्नी, बच्चों और आश्रित माता-पिता के भरण-पोषण के स्पष्ट प्रावधान। 6.लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कुछ राज्यों की तरह लिव-इन संबंधों के पंजीकरण और उनसे जुड़े अधिकारों पर प्रावधान हो सकते हैं। 7.महिला एवं बाल अधिकारों का संरक्षण लैंगिक समानता और बच्चों के हितों को प्राथमिकता। क्या UCC का मतलब सभी पर एक जैसा कानून होगा? UCC मुख्य रूप से विवाह, तलाक, गोद लेना, भरण-पोषण और उत्तराधिकार जैसे व्यक्तिगत (पर्सनल) यानी नागरिक (Civil) मामलों से संबंधित होता है। इसका संबंध आपराधिक कानूनों (जैसे चोरी, हत्या, धोखाधड़ी आदि) से नहीं होता, क्योंकि वे पहले से ही पूरे देश में समान रूप से लागू हैं। और अभी हाल ही में औपनिवेशिक गुलामी के निशानों को समाप्त कर कानूनों का भारतीयकरण करते हुए 1860 की आई पी सी के स्थान पर नई भारतीय न्याय संहिता लागू की गई है । 🪴 अंततः किसी भी कानून का उद्देश्य समाज में समानता, स्पष्टता, न्याय, सुगमता और नागरिकों के हितों को मजबूत करना होता है। समान नागरिक संहिता को लेकर राजस्थान में शुरू हुई प्रक्रिया भी इसी व्यापक लक्ष्य की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है, जहाँ संवाद, सहभागिता और विश्वास इसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं। सादर वंदे
© GL. Sharma | All Rights Reserved
A personal portfolio website is your digital resume—a place to showcase your work, skills, and achievements.